बिहार

कम खर्च में बड़ी बीमारियों का इलाज संभव, होम्योपैथी आज भी सबसे भरोसेमंद चिकित्सा पद्धति : आफताब आलम

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ नगर परिषद के सभापति मो. आफताब आलम ने कहा कि आज के समय में लोग बड़े-बड़े अस्पतालों में लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पा रहे हैं, जबकि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति कम खर्च में बेहतर और स्थायी इलाज देने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि गली-मोहल्लों में उपलब्ध छोटी-सी होम्योपैथिक क्लिनिक भी कई गंभीर बीमारियों के इलाज में कारगर साबित हो रही है.

वे इसापुर पानी टंकी स्थित रजा कॉम्प्लेक्स में सहयोग होमियो क्लिनिक की तीसरी शाखा के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. सभापति आफताब आलम ने फीता काटकर नई शाखा का उद्घाटन किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथिक दवाओं के दुष्प्रभाव भी बेहद कम होते हैं और यह चिकित्सा पद्धति हर उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित मानी जाती है।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश सचिव सह संगठन प्रभारी एवं पाटलिपुत्र लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी मो. फारूक रजा ‘डब्लू’, मोहम्मद मिनहाज, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. मुमताज उल हक उर्फ डॉ. मुन्नू, एआईएमआईएम के बिहार के संयोजक मो सोनू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने नई शाखा के उद्घाटन पर डॉ. एम. एस. होदा को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। सहयोग होमियो क्लिनिक के संचालक एवं प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एम. एस. होदा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मरीजों का इलाज करना नहीं, बल्कि फुलवारी शरीफ और आसपास के लोगों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि नई शाखा में सामान्य बीमारियों के अलावा एलर्जी, त्वचा रोग, माइग्रेन, जोड़ों के दर्द और पुरानी बीमारियों के इलाज की विशेष व्यवस्था उपलब्ध रहेगी.

उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. उपस्थित लोगों ने कहा कि फुलवारी शरीफ इलाके में होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा के विस्तार से आम लोगों को कम खर्च में बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का किया उद्घाटन, रथ की रस्सी खींची

देश भर में भाजपा से जुड़ने की होड़, विकास की राजनीति पर जनता की मुहर : संजय सरावगी‎

शेखपुरा को 2028 तक टीबी मुक्त बनाने का संकल्प, डीएम ने 200 मरीजों को बांटी पोषण किट

error: