बिहार

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने किया सम्मानित

फुलवारीशरीफ, अजित। स्वपोषित निजी विद्यालय संगठन द्वारा स्थानीय विद्यापति भवन में छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न निजी विद्यालयों से बोर्ड परीक्षाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी डॉ. करुणा सागर ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बेहतर समाज और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है. उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के माध्यम से सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी.
कार्यक्रम की शुरुआत आदर्श इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत झिझिया नृत्य से हुई. छात्राओं संतावना, जिया, काव्या, इच्छा, रजनी और स्नेहा ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

Advertisements
Ad 1

समारोह के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले करीब 150 छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में प्रिया, शाहील, क्रिश सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे. आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है. कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

बिहार : सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर शेखपुरा डीएमने की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

बिहार : 80 नए अग्निशमन वाहनों और AI आधारित कंट्रोल रूम का CM ने किया लोकार्पण

गन्ना उद्योग विभाग में सचिव धर्मेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार; बंद चीनी मिलों के पुनः परिचालन

error: