बिहार

एसएसबी और पुलिस के छापेमारी में 25 किलो गाजा बरामद, तस्कर फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे एसएसबी 56 वीं बटालियन के पथराहा एसएसबी बीओपी के जवानों एवं फुलकाहा थानाध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में बुधवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या सात में बौकू मियां के घर में छापेमारी कर 25 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। छापेमारी करने पहुंचे फुलकाहा थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पथराहा वार्ड संख्या सात में गांजा तस्करों के द्वारा एक घर में बड़ी मात्रा में गांजा छुपा कर रखा हुआ है। जिसके आलोक में एसएसबी जवानों के साथ जब उक्त स्थल पर पहुंचा तो वहां पर एक घर में छुपाकर कर रखे 25 किलो गांजा बरामद किया गया।

Advertisements
Ad 1

हालांकि इस मामले में गांजा तस्कर भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस और एसएसबी ने आरोपित के घरों को तलाशी लिया जहां से प्लास्टिक में पैक करके गांजा रखा हुआ था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस व एसएसबी जवानों ने कुछ देर तक उसके घरों को तलाशी लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांजा तस्करों के द्वारा बड़ी मात्रा में घर में रखा गया था जहां पुलिस एवं एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक घर में गांजा रखा हुआ है जहां एसएसबी व पुलिस को सफलता मिली। मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि मामले में चार लोगों पर गांजा तस्करी मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है बहुत जल्द ही गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड बनाने के लिए शेखपुरा में विशेष शिविर

देवेंद्र कुमार उर्फ छोटू मुखिया हत्याकांड में सांसद राजाराम सिंह समेत सभी आरोपी बरी

हथियार का भय दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

error: