बिहार

श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज का किया सम्मान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी एवं श्री केषगड़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज का तख्त पटना साहिब में सम्मान किया गया। तख्त पटना साहिब के सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह, ग्रन्थी ज्ञानी गुरदयाल सिंह के द्वारा सिरोपा भेंट किया गया। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह, मीडीया प्रभारी सुदीप सिंह के द्वारा कृपाण एवं स्मृति चिन्ह देकर ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज का सम्मान किया गया।

सः जगजोत सिंह सोही ने कहा ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज द्वारा जत्थेदार के पद पर रहते हुए कौम को एकजुट करने की जो मुहिम शुरू की है उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। इसके साथ ही उनके द्वारा सिखी से दूर होती युवा पीड़ी को भी सिखी में वापिस लाने हेतु पंजाब के गांवों में जाकर जिस प्रकार से प्रचार किया जा रहा है उससे युवा वर्ग काफी प्रभावित होता दिखाई दे रहा है और कई युवा वापिस सिखी में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि जत्थेदार कुलदीप सिंह गढ़गज अपने परिवार के संगत तख्त साहिब के दर्षनों के लिए पहुंचे हैं गुरु महाराज से अरदास है कि उन्हें और हिम्मत दें ताकि वह इसी प्रकार बढ़चढ़ कर कौम की सेवा करते रहें।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित