उत्तरप्रदेश

जिले मे 1468 लोगों का हुआ टीकाकरण

IMG 20210502 WA0024 1

बलिया(संजय कुमार तिवारी): जनपद में मंगलवार को 19 केंद्रों पर 46 सत्र लगाकर 1468 लोगो का टीकाकरण किया गया. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ने बताया की मंगलवार को 19 केंद्रों पर 46 सत्र लगाकर 1468 लोगों ने टीका लगवाया । जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के 1166 लोगों को टीके की पहली डोज दी गयी। साथ ही 302 बुजुर्ग और गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गयी। लोग टीकाकरण को लेकर उत्साहित दिखे। टीका लगवाने के लिए लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए ऑनलाइन कोविन पोर्टल 2.0 पर अपना रजिस्ट्रेशन करके लाभार्थी इच्छुक दिनांक के लिए टीकाकरण की अपॉइंटमेंट ले सकता है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है की कोरोना की दूसरी लहर से खुद को व समाज को सुरक्षित रखने के लिए अपने पास के टीकाकरण केन्द्र पर जाकर जल्द से जल्द अपना कोरोना टीकाकरण करवा लें | सभी सरकारी कोरोना टीकाकरण केन्द्रों पर यह टीका पूरी तरह नि:शुल्क है. उन्होंने बताया कि टीकाकरण की दोनों डोज़ लें और कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए कोरोना के नियमों का पालन करते रहे. मास्क, सैनीटाइज़र, सामाजिक दूरी का पालन ज़रूर करें।

Related posts

घर में अकेला पाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

कपड़े के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग

भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस गन्ने से भरे ट्राले से टकराई, चार लोगों की मौत!