बिहार

पटना एम्स में कोरोना से 12 लोगों की मौत, 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में सोमवार को पटना, झारखंड, शेखपुरा, मुंगेर, लखीसराय, समेत 12 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है। इनमे सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में राजीव नगर के 75 वर्षीय जगत नारायण सिंह, धनबाद कि 68 वर्षीय प्रमिला सिंहा, शेखपुरा के 66 वर्षीय त्रिभुवन शर्मा, कदमकुआं के 66 वर्षीय रवि भुषण, गौरेया मठ कि 80 वर्षीय सरोज सिंहा, बोरिग रोड के 82 वर्षीय संजय कुमार सिंहा, दिघा कि 50 वर्षीय विभा शर्मा, मूंगेर के 62 वर्षीय सुबोध कुमार सिंहा, लखीसराय के 48 वर्षीय विनोद कुमार वर्मा, दिघा के 52 वर्षीय सुनील कुमार सिंहा, पत्रकारनगर कि 60 वर्षीय पुष्पा देवी जबकि हनुमान नगर के 58 वर्षीय रानेन कुमार सिंहा कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 23 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना के सबसे ज्यादा 18 लोगो समेत सारण, वेस्ट बंगाल, सिवान समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं ।इसके अलावा एम्स में 10 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  वहीं सोमवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 332 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: