झारखण्डताजा खबरें

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत!

गिरिडीह: बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड बीस माइल के पास शनिवार को सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक जख्मी है। चारों कार में सवार थे और तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खाई में पलटने से यह हादसा हुआ। मृतकों में एक महिला समेत चार लोग शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं. सभी मृतक बगोदर थाना क्षेत्र के कुदर गांव के रहने वाले थे। स्वीफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर जीटी रोड के किनारे खाई में पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

Advertisements
Ad 1

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

न्यूज़ क्राइम 24 की खबर का असर: पटनासिटी में खुला सरिया हटाया गया

error: