राष्ट्रीय

बिहार में अभी शीतलहर की स्थिति नहीं, न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ

न्यूज़ क्राइम 24 डेस्क: बिहार में अभी शीतलहर की स्थिति नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार अभी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम सामान्य बना रहेगा। एक नया और प्रभावी विक्षोभ 26 दिसंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय की ओर से आने का अनुमान है। जिसकी वजह से 28 या 29 दिसंबर के तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। प्रदेश के ज्यादातर शहरों का न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ, जो अभी सामान्य से एक से दो डिग्री कम है.

Advertisements
Ad 1
Advertisements
Ad 5

वहीं, दिन में धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.2 सेलसियस रहा, वहीं अधिकतम 25.2 डिग्री रहा। अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को उत्तर-मध्य बिहार में कई जगहों पर कोहरा बना रहा। यही स्थिति शुक्रवार को बने रहने की संभावना है। उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में कोहरे का अनुमान है। यहां अधिक तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रहा, वहीं न्यूनतम 8 से 10 डिग्री की बीच रहा. वहीं, उत्तर पूर्व बिहार के शहरों सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया में गुरुवार की तरह शुक्रवार को एक से दो जगहों पर हल्का मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार में मौसम अच्छा रहेगा। यहां के तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी।

Related posts

भारतीय वायुसेना की बड़ी कार्रवाई: रात 01.44 बजे पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक

News Crime 24 Desk

देशभर के निजी विद्यालयों में एक मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

तलाक की भेंट चढ़ते ‘तेरे मेरे सपने’

error: