ताजा खबरेंबिहारराष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। केंद्र सरकार ने कई राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपाल के पदों पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में बिहार के राज्यपाल को भी बदल दिया गया है। अब लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) पद पर भी बदलाव किया गया है। अब तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे।

सरकार ने वी. के. सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Related posts

श्याम रजक की पत्नी स्वर्गीय अलका रजक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, कैंसर रोगियों के इलाज के लिए किया गया रक्तदान

डायरिया से डरने नहीं सतर्क रहने की जरूरत : ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल

बिहार शरीफ में सड़क हादसे में घायल गौरीचक के पिकअप चालक की पीएमसीएच में छह दिन बाद मौत!

error: