बिहार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎


पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी पांच उम्मीदवारों ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित एनडीए के कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

‎इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। वे आज सुबह पटना के बांसघाट स्थित काली मंदिर एवं गोलघर स्थित माँ अखंडवासिनी मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

‎इसके बाद वे महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की और वीर हनुमान एवं भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया। ‎भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, “भगवान का जीवन के हर पल में आपके साथ होता है। मैं मानता हूं कि भगवान महावीर हनुमान मंदिर का मेरे जीवन में एक खास स्थान है। आज मेरे लिए एक अलग शुरुआत है। भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हम लोग कार्यरत रहते हैं। ‎उन्होंने कहा, “आज काली मंदिर, महावीर मंदिर में मैंने दर्शन किए।

Advertisements
Ad 1

माता रानी, भगवान शिव और हनुमान जी का आशीर्वाद ले रहे हैं। प्रार्थना की है कि भगवान मुझे इतनी शक्ति दे कि जिस भाव से अब तक का सफर रहा है, उसी भाव के साथ आगे बढ़ सकूं। ‎भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार के रिश्तों को लेकर कहा, “बिहार मेरे जीवन में अलग स्थान रखता है, मेरा क्षेत्र मेरे जीवन में अलग है। निश्चित रूप से व्यक्ति अपनी जड़ को छोड़कर कभी बड़ा नहीं होता। जब आपकी जड़ मजबूत होगी तभी आपका वट वृक्ष बड़ा होगा। ‎भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, “मैं मानता हूं कि बिहार मेरी जमीन है। इस जमीन को सींचते रहना, इसे हमेशा उपजाऊ बनाए रखना, ये मेरी आत्मा के अंदर बसा हुआ विषय है। मेरा मानना है कि जीवन के हर पल में जहां भी रहूं, मेरा क्षेत्र और मेरा बिहार हमेशा साथ रहे।

Related posts

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

error: