बिहार

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

औरंगाबाद,  मंन्टू कुमार : होली के पारंपरिक उत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग की दर्दनाक घटना सामने आई है। फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपा गांव की है। बताया जाता है कि गांव में होली के मौके पर पारंपरिक होली गायन का कार्यक्रम चल रहा था और लोग उत्साह के साथ होली के गीत गा रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान चली गोली छत से टकराकर दिशा बदल गई और बरपा गांव निवासी रामप्रवेश शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र संजय शर्मा की बांह से होते हुए सीने के आर-पार निकल गई। वहीं पास में खड़े राज नारायण शर्मा के 50 वर्षीय पुत्र गणेश शर्मा को भी गोली लग गई। गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को दाउदनगर के एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही संजय शर्मा की मौत हो गई। जबकि घायल गणेश शर्मा का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है।

Advertisements
Ad 1

घटना की सूचना मिलते ही पौथू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

Related posts

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

error: