क्राइमताजा खबरेंबिहार

दिनदहाड़े पीठ में छुरा भोंक कर किया घायल!

कटिहार(मुकेश, रंजीत): जिले के अंतर्गत कोरहा थाना के विसरिया पंचायत चेथरियापीर गांव वार्ड नंबर 14 ,जो एनएच के सटा हॉस्पिटल टोला में, फोक्किल ऋषि उम्र 24 वर्ष पिता लालू ऋषि को दिनदहाड़े पीठ में छुरा भोंक दिया, मीडिया द्वारा पूछे जाने पर बयान दिया कि, रोबिन ऋषि जिसका की घर यूपी पड़ता है, जो कि चेथरिया पीर में बेली मोसोमात पति रमेश ऋषि का जमाई है, पिछले दो-तीन दिन से झगड़ा चल रहा था, आज पैसे की लेनदेन को ले करके, अचानक रोबिन ऋषि ने हमारे पीठ के ऊपर हमला बोल दिया, और छुरा भोंक दिया, हमें जान से मारने की नियत से छूरा भोका था, आगे आपको बता दें कि अर्जुन ऋषि बेली ऋषि का बहनोई है, (बेली देवी का बेटी झाको देवी) मायके में ही रहती है, यह सभी घटना में सम्मिलित हैं, चेथेरियापीर में अभी रहती है , छूरा लगते ही फोकिल ऋषि बेहोश हो गए, और शोरगुल होते ही, उनके पिताजी घर से दौड़े आए, और किसी तरह से फोकल ऋषि को उठा कर के, नजदीकी अस्पताल ले गए, फिर कोढ़ा थाना में आकर सभी अभियुक्तों के ऊपर आवेदन दिया,बोला कि हमारे ऊपर हुई अन्याय , को न्याय दिलाने की मांग रखते हुए कहा जल्दी से सभी अभियुक्त गण को पकड़ा जाए, ताकि हमें शंका है, कि- फिर से हमारे ऊपर जानलेवा हमला हो सकता है।

Related posts

एम्स पटना में स्ट्रोक के त्वरित उपचार के लिए विकसित होंगे 10 बेड, समर्पित स्ट्रोक सेंटर बनाने पर जोर

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश लेकर छात्राओं के बीच पहुंचा पावरग्रिड

हनुमान जयंती : महावीर मंदिर में कलश स्थापना के साथ श्रीराम चरित मानस नवाह पाठ की हुई शुरूआत