बिहार

मटकी फोड़ में महिलाओं ने मस्ती से खेली होली

पटनासिटी, (न्यूज क्राइम 24) बेसिऔरा से पूर्व मटकी फोड़ कर महिलाओं ने खेली मस्ती भरी होली. वहीं होली गीतों की धुन रंग बरसे भींगे चुनरवाली रंग बरसे. होली खेले रघुवीरा अवध में, आज ना छोड़ेगे खेलेंगे हम होली जैसे होली गीतों पर रोहतगी समाज की महिलाओं ने खूब लगाए ठुमके। मौका था पटना सिटी स्थित दादी माँ फैमिली रेस्टुरेंट परिसर में फूलों और अबीर-ग़ुलाल की होली खेली गई. आए सभी सदस्यों को अबीर लगाकर व पुष्प छिड़क कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में लोगों ने गीत संगीत क़े साथ साथ लजीज व्यंजनों का भी स्वाद चखा। वहीं डॉ अर्चना रोहतगी की अध्यक्षता में खूब मस्ती हुई गाने, चुटकुले, हाउजी के साथ-साथ फूलों और अबीर की होली हुई।

वहीं 10 उद्यमी महिला रजनी रोहतगी, राधा रोहतगी, ममता रोहतगी, ऋतु रोहतगी, प्रज्ञा रोहतगी, नताशा रोहतगी, निभा रोहतगी, प्रियंका रोहतगी, राखी रोहतगी, अलका रोहतगी को मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements
Ad 1

वहीं अपने आँखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने क़े गेम में डॉ. कृति रोहतगी ने पुरस्कार जीता। सभी बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दी. वहीं अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष आरती रोहतगी ने किया तथा मंच संचालन नताशा रोहतगी एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव राधा रोहतगी ने किया। वहीं कार्यक्रम में सभी मेम्बर्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: