क्राइमताजा खबरेंबिहार

ईद की खरीदारी कर रही महिला का पर्स झपट कर महिला हुई फरार

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): फुलवारी शरीफ सदर बाजार में इन दिनों ईद की खरीदारी को लेकर उमर रही भीड़ के बीच पॉकेट मारो की टीम भी अपना कारस्तानी से बाज नहीं आ रही है। मंगलवार की दोपहर ईद की खरीदारी करने पहुंचे ईसापुर की रहने वाली आयशा बानो नमक महिला का पर्स एक महिला ने झपट्टा मारकर उड़ा लिया।

Advertisements
Ad 1

खरीदारी कर रही महिला आयशा बानो को जब अपना पर्स गायब होने का अहसास हुआ तो इधर-उधर ढूंढने लगी। इस बीच भीड़ में तेजी से एक महिला को भागते हुए देखा गया। पीड़ित महिला ने जब शोर मचाया तो कुछ लोग उनके उस महिला के पीछे दौड़े। हालांकि सदर बाजार में महत्वाना के पास खरीदारी को लेकर उमरी भारी भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर शातिर महिला गली के रास्ते निकल कर रफूचक्कर हो गई। वही यह पूरा वाक्या वहां आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। पीड़ित महिला के परिवार वालों ने जब स्थानीय दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो सीसीटीवी में ब्लू और ग्रीन कलर की साड़ी पहने एक महिला तेजी से पर्स लेकर गलियों के रास्ते भागती हुई नजर आ रही है। ईसापुर निवासी पीड़ित महिला आयशा बानो के मामा मोहम्मद तारीक साहब ने बताया कि फुलवारी शरीफ थाना में इस मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर दिया गया है। पर्स में चार हजार रुपये , एक कीमती आई फोन सहित अन्य समान था जो महिला लेकर भाग गई। वहीं थाना में पुलिस ने पीड़ित महिला का पर्स में जो मोबाइल था उस नंबर पर कॉल लगाया तो रिंग होने लगा। पीड़ित महिला के परिवार वालों का कहना है कि थाना पुलिस ने छानबीन के बाद बताया कि इस मोबाइल का लोकेशन फुलवारी शरीफ के बौली मोहल्ला में बता रहा है। पीड़ित महिला के परिवार वालों का कहना है हद तो तब हो गई जब फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस ने पीड़ित के परिवार वालों को ही बौली मुहल्ला जाकर पता लगाने को कह दिया।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: