झारखण्ड

क्वार्टर खाली कराने पहुंचे अधिकारी तो महिला ने खुद को आग लगाने की कोशिश की

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): सेल की क्वार्टर खाली कराने पहुंचे अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. क्वार्टर में रह रही महिला की ओर से हाई वोल्टेज ड्रामा किया गया. इस दौरान महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि महिला को बचा लिया गया है.धनबाद सेल चासनाला कोलियरी पुराना रेलवे साइडिंग के समीप अवैध रूप से कब्जा कर माला देवी एक आवास में रह रही थी. एसडीएम के आदेश पर दंडाधिकारी राहुल सिंह, सेल अधिकारी और पाथरडीह थाने की पुलिस आवास खाली कराने पहुंचे. अधिकारियों के पहुंचते ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. इसी दौरान आवाज को कब्जा किए महिला ने कमरे में बंद कर आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि, समय रहते महिला को बचा लिया गया.

महिला घर में जैसे ही बंद हुई. इसके बाद दंडाधिकारी ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकालने का निर्देश दिया. पुलिस ने तत्काल महिला को निकाला और पानी से स्नान कराने के बाद थाना ले गई. इस घटना के बाद अवैध कब्जा हटाने गई टीम बिना कब्जा हटाये लौट गई. बता दें कि महिला के साथ सेल के सुरक्षाकर्मी संजय सिंह उर्फ बबलू के बीच कुछ महीने से विवाद चल रहा था. इसके बाद संजय की ओर से सेल प्रबंधन और जिला प्रशासन से अवैध कब्जे की शिकायत की थी.

Advertisements
Ad 1

झरिया अंचल के राजस्व कर्मचारी, दंडाधिकारी, सेल के उप महाप्रबंधक एएनजी हेंब्रम, सेल के सुरक्षा पदाधिकारी अजय सिंह, पाथरडीह थाना प्रभारी अभय कुमार अवैध कब्जा हटाने पहुंचे. महिला का आरोप है कि सेल प्रबंधन की ओर से घर तोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा कि वर्षों से बेटा के साथ यहां रह रहे हैं. अचानक पुलिस बाहर निकालने पहुंच गई. दंडाधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर सेल के आवास को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे थे. महिला खुद को आग लगाने की कोशिश की. हालांकि महिला को बचा लिया गया है. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर थाना ले गई है.

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: