उत्तर प्रदेश, (न्यूज़ क्राइम 24) इटावा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बकेवर थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव में बुधवार की शाम खुशियों का त्योहार होली मातम में बदल गया।मामूली घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने अपनी 18 साल की बेटी के साथ 60 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। जहाँ ग्रामीणों की सूझबूझ से मां को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बेटी को नहीं बचाया जा सका।यह पूरी घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि लालपुरा गांव की रहने वाली रेखा देवी (38) का अपने पति के साथ विवाद हो गया था।
विवाद की वजह महज इतनी थी कि रेखा ने अपने पति को होली के दिन ऑटो चलाने से मना किया था। जब पति ने उसकी बात नहीं मानी और अपनी जिद पर अड़ा रहा, तो रेखा गुस्से और नाराजगी में अपना आपा खो बैठी। वह घर के पास ही बने 60 फीट गहरे कुएं की तरफ भागी और उसमें कूद गई। अपनी मां को मौत के मुंह में जाता देख 18 साल की बेटी भूमि भी उसे बचाने या उसी के गम में पीछे-पीछे कुएं में कूद गई।ग्रामीणों की बहादुरी और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन कुएं में गिरने की आवाज और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए।
गांव के ही एक जांबाज युवक करन सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद करन ने मां रेखा देवी को तो पकड़ लिया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रहे। हालांकि, पानी गहरा होने और अंधेरा होने की वजह से बेटी भूमि काफी नीचे चली गई थी, जिसके कारण करन उसे नहीं ढूंढ पाए और उन्हें बाहर आना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।4 घंटे बाद मिला बेटी का शव, मां की हालत गंभीर प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसके बाद भूमि का शव बरामद हुआ। खबर के मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घायल रेखा देवी को तुरंत महेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद से ही कुएं के पास ग्रामीणों महिलाओं की भारी भीड़ जमा
