बिहार

होली के दिन चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, टेम्पो से 210 लीटर देसी शराब बरामद!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) होली के अवसर पर चौक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिर्चाई घाट रोड से एक टेम्पो से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, टेम्पो संख्या BR01PA 3809 से 05 बोरा में कुल 210 लीटर देसी शराब जब्त की गई है।

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में चौक थाना अध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि होली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मिर्चाई घाट रोड से टेम्पो से शराब बरामद की गई है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

फायर एंड सेफ्टी वीक के तहत जयप्रभा मेदांता में जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा जिले के 40 टीबी महिला रोगियों को दिया गया पोषणयुक्त फूड बास्केट का वितरण

अररिया में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, 11,417 सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

error: