बिहार

एम्स पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह सम्पन्न

फूलवारीशरीफ(अजित यादव): अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना ने संस्थान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जो 26 अक्टूबर से 01 2021 नवंबर तक मनाया गया । इस कार्यक्रम का समापन समारोह सोमवार को संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया.

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता , चित्रकला प्रतियोगिता , हिंदी अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता , हिंदी – अंग्रेजी वाद द – विवाद प्रतियोगिता जैसे विभिन्न गतिविधि कार्यक्रम आयोजित किए गए । प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विकास कुमार महतो ने प्रथम स्थान और मोहम्मद नियाज खान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । चित्रकला प्रतियोगिता में प्रिया वैभव ने प्रथम तथा मंजेर अली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । हिंदी निबंध प्रतियोगिता में सोनम बरियार ने पहला और निशांत कुमार ने दूसरा स्थान हासील किया है । अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में डी . कोटेश्वरम्मा ने पहला और मुमताज करीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है ।

अंग्रेजी वाद – विवाद प्रतियोगिता में रतीश नायर ने पहला और रोशनी परवीन ने दूसरा स्थान हासिल किया है । हिंदी वाद – विवाद प्रतियोगिता में राजीव कुमार ने प्रथम व हिमांशु मोहंती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिता के सभी सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार और प्रमाण पत्र निदेशक एम्स पटना डॉ प्रभात कुमार सिंह ने वितरित किए उनके प्रयासों को काफी सराहा । इस कार्यक्रम में प्रो . सीएम सिंह , चिकित्सा अधीक्षक और मोहन वर्मा , वित्त और मुख्य लेखा अधिकारी भी उपस्थित थे.

Advertisements
Ad 1

पूरे कार्यक्रम का संचालन और प्रस्तुति रीना श्रीवास्तव , प्रमुख , फिजियोथेरेपी , एम्स पटना ने की । इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ वीणा सिंह ( हेड , बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी ) , अध्यक्ष , आयोजन समिति , डॉ अविनाश कुमार ( सहायक प्रोफेसर , हड्डी रोग ) , आयोजन समिति के सदस्य और रीना श्रीवास्तव ( प्रमुख , फिजियोथेरेपी ) , सदस्य द्वारा किया गया था.

आयोजन समिति के इन गतिविधियों के दौरान , प्रोफेसर उमेश भदानी , डीन , प्रोफेसर बिन्टे्र कुमार , एसोसिएट डीन , प्रोफेसर साधना शर्मा , डॉ संजीव कुमार , डॉ दीवेंदु भूषण , डॉ सरसीज शर्मा , डॉ पूनम कुमारी एवम रतीश नायर इस कार्यक्रम में अतिथि तथा न्यायाधीश के रूप में भाग लेकर प्रतियोगियों की हौसला अफजाई की।

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: