बिहार

दो अपराधी देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम24): आलमगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस ने छापेमारी कर दो अपराधी को देसी कट्टा के साथ गांधी सेतु बैरियर से गिरफ्तार किया है यह बातें आलमगंज थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया वहीं उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हाजीपुर से दो व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने के लिए पटना आ रहा है इसी के मध्य नजर पटना पुलिस ने गांधी सेतु वैरियर के पास छापेमारी की जहां एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति को पुलिस ने तलाशी लिया तो उसके बैग से पुलिस ने दो देशी कट्टा बरामद किया है। वहीं पुलिस ने पैशन प्रो गाड़ी को भी जप्त कर लिया है और दोनों से कड़ी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । पकड़े गए दोनों अभियुक्तों का नाम सनी और विकास कुमार है जो तेरसिया का रहने वाला है यह दोनों आलमगंज थाना क्षेत्र से शराब के मामले में पहले जेल जा चुका है ।

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय

error: