बिहार

बापू टावर में अलका दास की एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘प्रवाह’ शुरू

पटना, विक्रम कुमार : पटना के बापू टावर में चित्रकार अलका दास की एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘प्रवाह’ का उद्घाटन आज हुआ। प्रदर्शनी का आयोजन बापू टावर और ‘लवली क्रिएशन’ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है।

बापू टावर के निदेशक श्री विनय कुमार ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी 30 मई तक चलेगी।

प्रदर्शनी में अलका दास की 36 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं, जो मिथिला शैली की बारीकियों को जीवंत करती हैं। मुख्य आकर्षण ऐतिहासिक और पौराणिक विषयों का समन्वय है। इसमें अर्द्धनारीश्वर, कमलदह, सूर्य, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, मेघदूतम, 1857 का गदर, रामायण, अशोक वाटिका और कोहबर जैसी कृतियाँ शामिल हैं। पेंटिंग्स के जरिए बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है।

उद्घाटन समारोह में इतिहासकार शिव कुमार मिश्र, अर्चना सिन्हा, अनीश अंकुर, मनीष कुमार और वैरव लाल दास सहित कई विद्वान और कलाकार मौजूद रहे।

Related posts

₹1500 करोड़ के फर्जी चंदे पर एजाज अहमद का सवाल

जहानाबाद में मासिक अपराध गोष्ठी, गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

बिहार में गूँजी Gen-Z की आवाज़, शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के सवालों पर जुटे छात्र-युवा

error: