उत्तरप्रदेश

योगी की यूपी पुलिस का वीडियो हुआ वायरल, विद्यालय में दे रहे हैं धमकी!

20230203 122928

बलिया(संजय कुमार तिवारी): खबर यूपी के बलिया से हैं जहां बलिया में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।

वायरल वीडियो बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के जोगापुर में एक विद्यालय का बताया जा रहा हैं। जहाँ विद्यालय में आये थाना इंचार्ज राज कुमार सिंह ने सरेआम धमका रहे हैं। अगर किसी बेटी से,किसी बहन से, किसी की माँ से अगर किसी ने ये कह दिया की आप ने गलत कर दिया तो मैं उसका घर गिरा दूंगा।अगर आप पर किसी प्रकार का दबाव बना दिया तो मैं उसका रहना दूभर कर दूंगा।

निश्चित ही योगी सरकार में पुलिस की जिम्मेदारी है हमारी मां, बहन,बेटी की सुरक्षा करना लेकिन सवाल ये उठता है कि एक खाकी वर्दी वाला पुलिस कानून के दायरे से बाहर आकर कैसे किसके घर को गिराने की धमकी देता है

जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता है क्या इंस्पेक्टर ने संविधान की धाराओं को ताख पर रख कर जनता की सेवा करने का शपथ लिया है। पुलिस की जिम्मेदारी शांति व्यवस्था बनाने और जनता को सुरक्षा देना है लेकिन कानून के दायरे में। रहने का अधिकार नही मिलेगा।

वाह रे योगी सरकार में यूपी पुलिस की गुण्डई इतना चरम पर हैं कि साहब आव न देखेंगे न ताव देखेंगे साहब तुरंत किसी का घर गिरा देंगे।इनको किसी का परमिशन की जरूरत भी नही पड़ेगी।क्योकि साहब के ऊपर बाबा के मंत्री का हाथ है।वह मंत्री जब चुनाव से पहले ही साहब ने दयाशंकर सिंह को मंत्री बनने की अग्रिम बधाई दी थी। तो साहब को आखिर किस बात का डर हैं चाहे साहब जो करें।

Related posts

घर में अकेला पाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

कपड़े के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग

भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस गन्ने से भरे ट्राले से टकराई, चार लोगों की मौत!