लाइफ स्टाइल

Valentines Week 2022: सात दिन प्रेमियों का ख़ास दिन, जानिए क्या है वैलेंटाइन डे का इतिहास!

IMG 20220207 WA0000

न्यूज़ क्राइम 24 डेस्क: फरवरी का महीना प्रेम को समर्पित होता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी यानी आज से हो चुकी है। इन दिनों मौसम भी बहुत अच्छा होता है। प्रेमी यूं तो हमेशा एक-दूजे से प्रेम करते हैं लेकिन फरवरी का महीना प्रेमियों को इजहार- ए- इश्क का मौका और वक्त दोनों देता है। सात दिनों तक प्रेमी अलग- अलग तरीकों से अपने प्रेम का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक 7 दिनों तक चलता है. जो 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक होता है. वैलेंटाइन वीक के हर दिन का अपना अलग विशेष महत्व होता है।

वैलेंटाइन वीक की लिस्ट नीचे-

7 फरवरी- रोज डे (Rose Day):

IMG 20220207 WA0001

वैलेंटाइन वीक का सबसे पहला दिन होता है रोज डे. इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार अपने पार्टनर को लाल गुलाब देकर करते हैं. लाल गुलाब इसलिए क्यों यह रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है।

8 फरवरी- प्रपोज डे (Propose Day):

IMG 20220207 WA0002

वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है प्रपोज डे. इस दिन लोग जिसे पसंद करते हैं उसे प्रपोज करते हैं और  बताते है कि वह उन्हें कितना चाहते या पसंद करते हैं. कुल मिलाकर यह दिन अपने पार्टनर के सामने अपनी भावनाओं के इजहार का दिन होता है.

9 फरवरी- चॉकलेट डे (chocolate day):

IMG 20220207 WA0003

वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन होता है चॉकलेट डे. इस दिन लोग अपने पार्टनर को उनकी फेवरेट चॉकलेट गिफ्ट करते हैं. अपने पार्टनर को लोग चॉकलेट देकर बताते हैं कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं.

10 फरवरी- टेडी डे (Teddy Day):

IMG 20220207 WA0004

वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन होता है टेडी डे. इस दिन लोग अपने पार्टनर को कोई भी क्यूट टेडी गिफ्ट करके अपने प्यार का इजाहार करते हैं. इस दिन को ध्यान में रखते हुए मार्केट में डेटी के अलग-अलग डिजाइन की भरमार देखी जाती है.

11 फरवरी- प्रॉमिस डे (Promise Day):

IMG 20220207 WA0005

वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन होता है प्रॉमिस डे. इस दिन लोग अपने पार्टनर से जिंदगी भर साथ रहने और हमेशा प्यार करने का वादा करते हैं. यह दिन प्यार के रिश्तों को और ज्यादा मजबूत और गहरा बनाता है.

12 फरवरी- हग डे (Hug Day):

IMG 20220207 WA0006

वैलेंटाइन वीक का छठा दिन होता है हग डे. प्यार में स्पर्श कितना मायने रखता है यह सभी जानते हैं. स्पर्श एक ऐसी चीज है जिसके माध्यम से बिना कुछ बोले अपने प्यार का इजहार किया जा सकता है. ऐसे में आप अपने पार्टनर को एक प्यारा सा हग दे कर भी अपने दिल का हाल कह सकते हैं.

13 फरवरी- किस डे (Kiss Day):

IMG 20220207 WA0007

वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन होता है किस डे. इस दिन लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार कर एक प्यारी सी किस देकर करते हैं. किस प्यार के इजहार का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. इस दिन आप साथी के माथे को प्यार से चूमकर, उसके हाथों को चूमकर या उसके होठों को चूमकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं.

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day):

IMG 20220207 WA0008

वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन होता है वैलेंटाइन डे. ये दिन कपल्स के लिए सबसे खास होता है. इस दिन के लिए कपल्स एक दूसरे के साथ बहुत सारी प्लानिंग करते हैं. साथ बाहर घूमना-फिरना, लंच-डिनर करना पसंद करते हैं. एक-दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं. कुल मिलाकर पूरे साल अपने रिश्ते की ताजगी को बरकरार रखने के लिए प्यार में पड़े जोड़े पूरे वैलेंटाइन वीक पर अपने प्यार का इजहार अलग-अलग तरीके से करते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बनाते हैं।

क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे और क्या है इतिहास-

IMG 20220207 WA0009

14 फरवरी को पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे के नाम से जानता है लेकिन क्या आपको पता है कि फरवरी के 14 (14 February) तारीख को ही क्यों इसे सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन से जुड़ी एक कहानी काफी प्रचलित है. 270 ईसवी की बात है, रोमन साम्राज्य का एक राजा था. राजा का नाम था क्लाउडियस गोथिकस द्वितीय. कहा जाता है कि राजा प्रेम संबंधों और शादी के खिलाफ थे. उनका मानना था कि प्रेम या शादी के चलते लोग देशसेवा को भूल जाते हैं क्योंकि उस समय रोम अन्य देशों के साथ जंग लड़ रहा था.

राजा नहीं चाहते थे कि देश के युवा प्यार-मोहब्बत में पड़े. वह चाहते थे कि देश के युवा सेना में भर्ती हो और देश की रक्षा करें. इस वजह से राजा ने सैनिकों की शादी तक पर रोक लगा दी. लेकिन उसी राज्य में संत वेलेंटाइन भी रहते थे. उन्होंने इस आदेश का कड़ा विरोध किया और कई प्रेमी जोड़ों की शादी करवाई. जब राजा को इस बात का पता चला तो उन्होंने संत को मौत के घाट उतरवा दिया. संत ने जिस दिन कुर्बानी दी उसी दिन को वैलेंटाइन डे के रूप में जाना जाता है।

Related posts

लगातार तीसरी बार बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वसंत पंचमी पर आज ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा

रामलला कि अद्भुत स्वरूप, दिल से निकल रहा ‘जय श्री राम’