ताजा खबरेंबिहार

पटना में बदला स्कूलों का समय, बच्चों को मिली राहत

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में ठंड बढ़ गई है। कम तापमान को ध्यान में रखते हुए विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी ना हो इसको देखते हुए सरकार ने बड़ी राहत दी है। पटना में गिरते तापमान से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को स्कूल टाइमिंग में परिवर्तन करने का आदेश दिया है।

Advertisements
Ad 1

ठंड को देखते हुए अब जिले के सभी स्कूल के (प्री स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों) में सुबह 9 के पूर्व और अपराह्न 3.30 के बाद क्लास को प्रतिबंधित किया गया है। यानी छात्र-छात्राएं सुबह नौ बजे के बाद ही स्कूल आएंगे और 3.30 से पहले छुट्टी हो जाएगी। कोई भी विद्यालय सुबह नौ बजे से पहले और दोपहर 3.30 के बाद नहीं खोले जा सकेंगे। यह निर्देश कल यानी सोमवार दिनांक 07/02/22 से लेकर अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: