उत्तरप्रदेश

वैशाली जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग

वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24) दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री शुभांक मिश्रा (भा.पु.से.) की संयुक्त अध्यक्षता में पुष्करणी सभाकक्ष में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई।

460 स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित!

बैठक में विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने स्थलों पर समय से उपस्थित रहकर पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

सुरक्षा के प्रमुख निर्देश:

पूजा पंडालों, मंदिरों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों पर विशेष निगरानी।

सीसीटीवी कैमरों से निगरानी एवं पुलिस गश्ती तेज करने पर जोर।

संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई।

भीड़ नियंत्रण, सुगम प्रवेश-निकास एवं व्यवस्थित यातायात की व्यवस्था।

सोशल मीडिया पर अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार पर कड़ी नजर।

रावण दहन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

दुर्गा पूजा का कार्यक्रम
17 अक्टूबर सप्तमी
18 अक्टूबर महाअष्टमी
19 अक्टूबर महानवमी
20 अक्टूबर विजयादशमी

जिला प्रशासन, वैशाली की अपील

सभी श्रद्धालु एवं जिलेवासी दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएं। अफवाहों से बचें, अपुष्ट संदेश साझा न करें तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग करें।

Related posts

सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

कांग्रेस कार्यालय के छत पर चढ़कर हुई जमकर नारेबाजी

जनता दरबार में 91 परिवादों की सुनवाई, 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : जिला प्रशासन

error: