फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के खलीलपुरा में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर एक युवक और उसकी मां के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना में युवक का सिर फोड़ दिया गया, जबकि उसकी मां को भी गंभीर चोटें आई हैं. बीच-बचाव करने पहुंचे बड़े भाई के साथ भी मारपीट की गई और उनका गला पकड़कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है।
इस संबंध में खलीलपुरा निवासी सन्नी कुमार ने फुलवारी शरीफ थाने में लिखित आवेदन देकर अजीत सिंह और उनके बेटे करण कुमार उर्फ आरव को आरोपित बनाया है. आवेदन के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे गाड़ी हटाने को लेकर अजीत सिंह गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर अजीत सिंह और उनके बेटे करण कुमार उर्फ आरव घर में घुस आए और सन्नी कुमार तथा उनकी मां के साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान सन्नी का सिर फोड़ दिया गया और उनकी मां को भी गंभीर चोटें आईं।
आवेदन में बताया गया है कि शोरगुल सुनकर सन्नी के बड़े भाई नेहाल कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की और उनका गला पकड़कर जानलेवा हमला किया. पीड़ित ने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
