उत्तरप्रदेश

ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी का आरोप, दो अज्ञात युवकों पर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात चोरी करने का आरोप

रामपुर,  अवनीत कुमार शर्मा :  मिलकखानम जनपद रामपुर के थाना मिलकखानम क्षेत्र में सांवरिया ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़ित ग्राम मिलकखानम में सांवरिया ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाता है। आरोप है कि 17 नवंबर 2026 को दुकान पर दो अज्ञात युवक पहुंचे। इसी दौरान दोनों युवकों ने कथित रूप से दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।
पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों संदिग्ध युवकों की गतिविधियां कैद हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई जा सकती है। पीड़ित ने बताया कि चोरी की घटना के बाद काफी तलाश की गई, लेकिन दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका। जिसमें पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है और ना ही सुराग नहीं लगा पाई है पुलिस की टीम तलाश में जुटी हुई है।

Related posts

कोसी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे विधायक,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा,दो लोगों की हुई मौत,एक गंभीर रूप से घायल!

नीतीश सेतु लोकार्पण कार्यक्रम में हंगामा करने के आरोप में 10 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150-200 अज्ञात पर FIR