उत्तरप्रदेश

नीतीश सेतु लोकार्पण कार्यक्रम में हंगामा करने के आरोप में 10 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150-200 अज्ञात पर FIR

वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24) नीतीश सेतु लोकार्पण कार्यक्रम के समापन के बाद हंगामा करने, सरकारी बैनर-पोस्टर फाड़ने और विधि-व्यवस्था बाधित करने के मामले में वैशाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 11 नामजद समेत करीब 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को नीतीश सेतु लोकार्पण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुछ लोगों ने अवैध रूप से मजमा बनाकर छह लेन सड़क पर लगाए गए सरकारी बैनर एवं पोस्टरों को फाड़ दिया। इस दौरान हंगामा, अमर्यादित व्यवहार और विधि-व्यवस्था भंग करने की स्थिति उत्पन्न हुई।

घटना को लेकर रस्तमपुर थाना कांड संख्या 46/26, दिनांक 21 नवंबर 2026 के तहत 11 नामजद एवं 150 से 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वैशाली एसपी के निर्देश पर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने छापेमारी करते हुए अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान एक राजनीतिक दल विशेष के समर्थन में नारेबाजी करने तथा सुनियोजित तरीके से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित तथ्य सामने आए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है तथा अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

वैशाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान विधि-व्यवस्था बाधित करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

देवउठनी एकादशी एवं बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने किए दर्शन-पूजन

पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिला मुख्यालय एवं तहसीलो पर निकाली जा रही

पुलिस ने सात आरोपी गिरफ्तार 2.52 लाख रुपये नकद समेत चोरी का सामान बरामद!