पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजवंशी नगर स्थित खिलखिलाहट रेनबो होम्स के बच्चों के बीच भोजन वितरण करने और उन्हें पानी की बोतलें एवं चॉकलेट दिए जो कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनके साथ कुछ खुशियाँ साझा करने का यह प्रयास हमारे लिए बेहद सुखद अनुभव है।इस सेवा कार्य को संभव बनाने के लिए मैं भूमिहार महिला समाज की सदस्या श्रीमती संगीता जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया जिन्होंने आज के इस पूरे आयोजन का स्वयं वहन किया।

समाज के प्रति उनका यह समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हमें अपनी खुशियों में दूसरों को भी शामिल करना चाहिए। किसी बच्चे के चेहरे पर आई मुस्कान भी हमारे प्रयासों की सबसे सुंदर उपलब्धि है। माँ चंद्रघंटा से प्रार्थना है कि सभी बच्चों का जीवन खुशियों, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
