बिहार

खेलने के दौरान बाल्टी में डूबकर दो वर्षीय बालक की हुई मौत..!

जमुई(मो० अंजुम आलम): सदर थाना क्षेत्र के हरला गांव में बाल्टी में रखे पानी में एक बालक डूब गया। जिसे स्वजनों द्वारा आनन-फानन में बालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक की पहचान हरला गांव निवासी दिनेश मंडल के 2 वर्षीय पुत्र इशांत कुमार के रूप में हुई है। स्वजनो ने बताया कि बालक घर में खेल रहा था सभी लोग घर में ही थे।लेकिन खेलते- खेलते बालक छत के ऊपर चला गया और छत पर बाल्टी में रखा पानी में वह गिर गया। जब काफी देर हो गई तब स्वजनों द्वारा बालक की खोजबीन की गई लेकिन बालक नीचे कहीं नहीं मिला। जब छत के ऊपर देखा गया तो बालक बाल्टी में गिरा पड़ा था जिसे अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही बालक की मौत हो गई। इधर बालक की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

बिहार दिवस पर “शक्ति उत्सव” का आयोजन, 250 महिलाओं को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले को दी 744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

error: