पंजाब

कांग्रेस एक पार्टी नहीं एक सोच है : अंकित

तलवाड़ा(प्रवीण सोहल): आज सिटी प्रधान यूथ कांग्रेस तलवाड़ा के नेतृत्व अधीन अनिकेत, प्रथम, रवि, अभिनव,प्रतीक ठाकुर, अक्षित, सरजीवन सिंह एवम् अनेक युवकों ने विधायक अरुण डोगरा जी की युवाओं के प्रति सोच से प्रभावित होकर यूथ कांग्रेस पार्टी तलवाड़ा को अपनाया. विधायक ने युवाओं के नाम अपने संदेश में कहा की उद्देश्यहीन राजनीति ज्यादा समय तक टिक नहीं पाती।इसलिए सच्चे और शिक्षित युवा ही राजनीति की दिशा और दशा बदल सकते हैं।किसी भी देश के विकास में किसान, युवा और राजनीति का बहुत बड़ा योगदान होता हैं।डोगरा ने कहा की जन प्रतिनिधि होने के नाते सभी आप सभी युवाओं का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करता हूं और आपको परामर्श देता हूं की आपकी राजनीति में सहभागिता से अगर किसी परेशान इंसान के चेहरे पर मुस्कान आती है तो आप सही दिशा में चल रहे हैं क्यूंकि अपने क्या कहा लोग भूल जायेंगे, आपने क्या किया ये भी लोग भूल जायेंगे, लेकिन आपने लोगों को कैसा महसूस कराया ये वो कभी नहीं भूलेंगे।

Related posts

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा