पंजाब

अपनी मांगों को लेकर कंडी गांव ढोलवाहा के लोग बैठे मरणवृत पर

पंजाब, प्रवीन सोहल। होशियारपुर के हलका शामचौरासी के गांव ढोलवाहा में लोग अपनी मांगों को लेकर मरणव्रत पर बैठ गए। लोगों का कहना है कि हमारा कंडी क्षेत्र सरकारी मूलभूत सुविधाओं से वांछित है। जानकारी देते हुए गांव ढोलवाहा के राजेश कुमार ने बताया कि आज ढोलवाहा से हिमाचल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जो पिछले कई सालों से टूटी हुई है पर आजतक किसी राजनैतिक पार्टी ने इसे बनाना जरूरी नहीं समझा। समस्या सिर्फ यही नहीं है।

सरकार द्वारा जो सहूलियतें पंजाब के हर गांव को दी जाती है कंडी के गांवों में वह सुविधा नहीं पहुंचती। इसलिए आज कंडी के 7 से 8 गावों के लोग यहां पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे है। हमारा भगवंत मान सरकार से कोई विरोध नहीं है बल्कि पिछले समय की सरकारों ने भी कंडी क्षेत्र की समस्याओं पर कभी भी ध्यान नहीं दिया। राजेश कुमार ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मान लेती और कंडी की समस्याओं का हल जल्द नही किया जाता तब तक वह सभी मरणव्रत पर बैठे रहेंगे।

Related posts

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा