क्राइमबिहार

बिहार में डबल मडर, भाई ने लड़की और प्रेमी को मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त

बिहटा, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार की राजधानी पटना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के कुंजवा गांव में एक सनसनीखेज घटना घटी है। जहां एक प्रेमी-प्रेमिका को चाकू एवं बोतल से गोदकर बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना पर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा एवं बिहटा पुलिस ने पंहुच युवती की पुराने मकान में प्रथम तल्ला से युवती एवं दूसरे तल्ला से युवक का शव बरामद किया है।शव की सूचना के क्षेत्र में दहशत कायम हो गयी। वही स्वजन आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके वारदात पर भाड़ी संख्या में पुलिस ने पंहुच शव को कब्जे में लिया है।

वही मृतक युवती के भाई विशाल कुमार यादव,चाचा मंजय यादव,छोटे चाचा रिंकू यादव की पत्नी एवं दो बेटी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।मृतक की पहचान कुंजवा निवासी स्व धनंजय यादव की 20 वर्षीय पुत्री प्रतिमा कुमारी एवं हरि शंकर यादव का 22 वर्षीय एकलौता पुत्र अवनीश कुमार के रूप की जा रही है। बताया जाता है कि एक दिन पूर्व मृतक के पिता हरिशंकर यादव ने बिहटा थाना में लिखित शिकायत कर बेटा अवनीश कुमार को लापता होने का मामला दर्ज करवाया था।पुलिस मामले की छानबीन के दौरान युवती के पुराने घर से दोनों का शव बरामद किया है। बिहटा डीएसपी-2 पंकज कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों युवाओं के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, जिससे लड़की का भाई नाराज था। इसी नाराजगी में उसने दोनों की हत्या कर दी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे के सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके। घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर रही है।

Related posts

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव