उत्तरप्रदेश

रामपुर के सभी ब्लॉकों की एएनएम ने सीएमओ कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

रामपुर,  अवनीत कुमार शर्मा : अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर जिले के सभी ब्लॉकों से पहुंचीं एएनएम ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एएनएम ने अपनी समस्याओं से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की।

धरना-प्रदर्शन के बाद एएनएम के प्रतिनिधिमंडल ने दीप सिंह को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। एएनएम ने कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान के लिए लगातार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है।एएनएम ने अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। एएनएम ने स्पष्ट किया कि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आगे भी आंदोलन जारी रखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Related posts

पुलिस ने नशीली सिरप की अवैध तस्करी का किया खुलासा

फर्जी मान्यता पर चल रहा विद्यालय, पूर्व सैनिक ने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक की शिकायत

छात्रों ने किया प्रदर्शन, तीन दिनों का जिलाप्रशान को दिया अल्टीमेटम

error: