बिहार

डूबने से दो बच्चे मासूम भाई की मौत!

नालंदा(राकेश नालंदा): राजगीर थाना क्षेत्र के चकपर गांव में खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान साइडपर गांव निवासी रघुनंदन राजवंशी के पुत्र जीतू कुमार और बिट्टू कुमार के रूप में की गयी है । घटना के बारे में बताया जाता है कि रेलवे द्वारा भवन निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया था । दोनों भाई वहीं खेल रहे थे ।

Advertisements
Ad 1

इसी बीच अचानक बिट्टू पानी में गिर गया भाई को पानी में गिरा देख जीतू उसे बचाने गया और दोनों गहरे पानी में चला गया । आनन-फानन में आस पास के लोग दौड़ कर दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां चीख पुकार मच गयी । राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: