झारखण्ड

वज्रपात की चपेट में आने से दो बच्चों की हुई मौत!

धनबाद: धनबाद के झारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माडा कॉलोनी और भगतडीह आरएसपी कॉलेज के रहने वाले दो परिवार के दो माशूम बच्चे की शुक्रवार की शाम को बज्रपात से मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर झरिया थाना की पुलिस पहुँच कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है.

घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगो ने बताया कि शुक्रवार की शाम को अचानक मौषम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हो गई।

बारिश के दौरान बज्रपात होने लगी इस दौरान झरिया के बन्द आरएसपी कॉलेज में खेल रहे दो माशूम बच्चे बज्रपात की चपेट में आ गए और बेहोश हो गए।बच्चों पर ठनका गिरने की जानकारी स्थानीय लोगो को मिली।

जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगो ने आनन फानन में दोनो बच्चों को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम ले गए जहाँ चिकित्सको ने बच्चों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। जिसके बाद बच्चों के परिजन बच्चों को लेकर धनबाद के एसएनएमएमसीएच रवाना हो गए. जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल झरिया पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: