बिहार

फ्लिपकार्ट में चलने वाली कार में 38 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने ब्रह्मपुर के पास एक ओमनी कार की तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के कार्टून बरामद किए गए। पुलिस ने कार में सवार दो धंधेवाजों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष जहांगीर आलम ने बताया कि फ्लिपकार्ट में भाड़ा पर चलने वाल वाली मारुति ओमनी कार मैं 38 कार्टून अंग्रेजी शराब ढोकर लाया जा रहा था, जिसमें 334 2 लीटर विदेशी शराब पाया गया है। इस मामले में कार सवार शराब तस्कर रोहित कुमार और रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है । दोनों नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और फिलहाल पटना में गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में मुछू यादव के मकान में किराए में रहते चले आ रहे थे। पुलिस टीम को इनके पास से एक मोबाइल भी मिला है। पूछताछ के बाद शराब तस्करों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि जिस कार में शराब घर लाया जा रहा था वह फुलवारी शरीफ इलाके की है। 

Related posts

नशे की लत से बर्बाद हो रही है कितने लोगों की जिंदगी कई बीबी का मिटा सिंदूर

मानदेय बढ़ाने की मांग पर संपतचक में सफाई व्यवस्था ठप, लोगों को हुई परेशानी

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत श्याम रजक आवास पर जागरूकता अभियान आयोजित

error: