झारखण्ड

चोरी की 3 बाइक के साथ दो गिरफ्तार

IMG 20210618 WA0019

कोडरमा: जिले भर में लगातार हो रही चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारीब के निर्देश पर पिपचो में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन किया है. थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान, पुअनि कुमार शिवम, सअनि शांति भूषण सशस्त्र बल के साथ वाहन चेकिंग में लगे हुए थे. उसी दौरान एक ब्लैक सिल्वर कलर की अपाची को रोककर कागजात की मांगी की गई, तो अपाची लेकर आया शख्स कागजात दिखाने में आनाकानी करने लगा. जिसके आधार पर पुलिस को संदेह होने पर उसे थाने लाया गया. थाना में पूछताछ के दौरान उन्होंने अन्य दो और बाइक के बारे में बताया, जो सिकंदर सिंह के सहयोग से चोरी करके खरीद बिक्री की गयी थी।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार