झारखण्ड

जलापूर्ति से परेशान जनता ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया

धनबाद: झरिया विधान सभा क्षेत्र के कई हिस्सों में पिछले 4 दिनों से जलापूर्ति ठप है। जिस कारण शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने झरिया 4 नम्बर पंजाबी कुआं के पास अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया. विरोध कर रहे स्थानीय युवक ऋषि खन्ना ने बताया कि पिछले चार दिनों से जलापूर्ति नही होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वे लोग रोज कमाने खाने वाले लोग है। पानी की किल्लत की वजह से लोगों को अपना काम-धंधा छोड़कर सुबह से ही पानी की तलाश में विभिन्न क्षेत्रों का चक्कर काटना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि कोरोना काल में तो आर्थिक स्थिति गड़बड़ा ही गई थी। जिसके बाद अब पानी नहीं चलने से काम छोड़ कर पानी की व्यवस्था करने से घर की आर्थिक स्थिति और चरमरा गई है। एनएफ. लेकिन हमारी परेशानियों को देखने के बाद भी कोई जनप्रतिनिधि यहां झांकने नहीं आ रहा है। मजबूरन हम लोगों को कुआं का गंदा पानी पड़ रहा है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

error: