बिहार

समाजसेवी महावीर सर्राफ को श्रद्धांजलि दी गई


पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): गुरहट्टा स्थित तुलसी अतिथिशाला में प्रखर समाजसेवी एवं सिल्वर किंग के रूप में प्रसिद्ध स्वर्गीय महावीर सर्राफ जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में पटना साहिब के विधायक एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि महावीर बाबु बड़े दिल वाले थे धन से धनी थे ही साथ में अपने व्यक्तित्व से भी व्यवहार कुशल एवं लोगों के दिलों में राज करते थे।

उनसे समाज की जो भी अपेक्षाएं होती उसे अवश्य पूरा करते और किसी को निराश नहीं होने देते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक अजय आजाद एवं संचालन उदय यादव ने की। इस मौके पर नमामि गंगे के प्रभाकर मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार उर्फ लड्डू चंद्रवंशी,संजय चंद्रवंशी, राजेश्वर यादव, पप्पू जी, गोपाल केसरी, अशोक भारती, गोपाल चंद्रवंशी, संजीव सरकार, पप्पू गोप, अशोक केसरी सहित महावीर बाबु के परिवार के उनकी बहन, भतीजियों अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: