बिहार

देश में पर्यटन उद्योग को मिला नया आयाम : नंदकिशोर

पटना(न्यूज क्राइम 24): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत नित्य नयी सफलता की कहानी लिख रहा है। देश का समग्र विकास हो रहा है, कोई ऐसा क्षेत्र नहीं बचा, जो अब भी विकास की आस मे है।

श्री यादव ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पर्यटन उद्योग को नया आयाम मिला है। भारत की विरासत, यहां की लोक संस्कृति, यहां का लोक जीवन, पुरातात्विक स्थल, प्राचीन इमारतें और धर्म स्थल हमेशा पर्यटकों के लिए आकर्षक के केन्द्र रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

लेकिन, पहले की गैर भाजपा सरकारों ने पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कुछ नहीं किया। पहले न तो पर्यटकों को रहने की बेहतर व्यवस्था थी और न ही उनकी सुरक्षा की। इसलिए कांग्रेस और दूसरी गैर भाजपा सरकारों में पर्यटन उद्योग लगातार पिछड़ता चला गया।

श्री यादव ने कहा कि लेकिन अब पीएम मोदी के नेतृत्व में स्थितियां काफी बदल चुकी है। पर्यटन उद्योग का लगातार विकास हो रहा है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास हरी झंडी दिखायी और टेंट सिटी का उद्घाटन किया। देश के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में यह मील का पत्थर साबित होगा। इससे देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Related posts

शेखपुरा में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बैठक, समुदाय की भागीदारी पर जोर

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सीटों की संख्‍या नहीं भरने पर होगी कार्रवाई

error: