बिहार

पटना में कल होगा मिस्टर-मिस और मिसेज पटना 2021 सीजन 7 का ऑडिशन

पटना(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): पटना के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर और यह ख़ास मौका है, अगर आप गुड पर्सनालिटी गुड लुकिंग है तो आपके लिए यह ख़बर बेहद काम की है. जी हां पटना में 19 सितंबर यानी कल मिस्टर-मिस और मिसेज पटना 2021 सीजन 7 का ऑडिशन बूगले वोग्गले एकेडमी, भट्टचार्या मोड़, राजेंद्र पथ, आशियाना हुंडई होगा.

इवेंट के क्षेत्र में अग्रणी रेड रती की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इस दिन क्राउन लांच भी किया जायेगा। शो के आयोजन रेड रती के निदेशक मास्टर उज्जवल और संजीव रंजन संयुक्त रूप से कर रहे हैं। मास्टर उज्जवल ने बताया कि शो में तीन कैटगरी रखी गयी है जिसमें मिस्टर, मिस और मिसेज होगा.

Advertisements
Ad 1


शो के फिनाले में हर वर्ग में 20 मॉडलों का चयन किया जायेगा। चयनित विजेताओं का प्रोफेशनल फोटो शूट किया जायेगा और उन्हें फिटनेस ट्रेनिंग दी जायेगा.

फ़ाइल फ़ोटो

इंडस्ट्री के प्रोफेशनल विजेताओं को पर्सनालिटी डेवलपमेंट के टिप्स भी बताये जायेंगे। इसके अतिरिक्त विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले फैशन रनवे शो में हिस्सा लेने का अवसर दिया जायेगा।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: