बिहार

आज 22वें दिन भी 1500 पैकेट भोजन बनाकर वितरण किया गया

पटनासिटी: मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ कोरोना महामारी को देखते हुए श्री अग्रसेन जी की रसोई के 22वें दिन भी भोजन का वितरण किया गया समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज घर में जो लोग कोरोना के कारण होम करोटायन हो रखे उनके पास व्यवस्था नहीं है उनके घर भी समिति द्वारा दोनों समय का भोजन 55 घरों मे दिया गया. आज की व्यवस्था युवा समाजसेवी स्वर्गीय सुशील मोदी के पुण्य स्मृति में पत्नी मीनू मोदी द्वारा प्रदान की गई है आज 1500 पैकेट भोजन बनाकर वितरण किया गया इसके पूर्व आज10 वै दिन भी श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में मरीजों के बीच चाय और मठ्ठी का वितरण किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व पार्षद बलराम चौधरी भी उपस्थित थे आज का वितरण मुरराका कंपाउंड कंगन घाट मोर्चा रोड पटना साहिब स्टेशन गुलजारबाग बेलवरगंज महात्मा गांधी सेतु लोदी कटरा नुन का चोराहा जैसे अनेक इलाकों में किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुभाष पोद्दार, आशीष जोनी, मनोज खेतान, राजेश चौधरी, राजेश देवड़ा, सरदार देवेंद्र सिंह, अनूप पोदार, सनी साह, अशोक बंका, विनोद शर्मा, प्रदीप केडिया, अजय अग्रवाल एवम राकेश कुमार सक्रिय थे।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: