बिहार

समाज के सम्पन्न लोगों के सहयोग से चल रही है ‘आप की रसोई’

IMG 20210531 175401 1

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): लॉकडाउन के दौरान किसी को भोजन संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। 15 दिनों से लगातार आप की रसोई चला रहे है. ‘आप’ नेता बबलू प्रकाश ने कहा कि इस आपदा के समय समाज के सक्षम लोगों ने आगे आकर आप की रसोई के लिए अनाज और अर्थ दान देकर सहयोग किया है। उन सभी लोगो को धन्यवाद देता हूँ। पटना के समाजसेवी संजीव कुमार चंद्रवंशी ने आप की रसोई में पके भोजन का पूरा खर्च उठाया है। जिसमे चार सौं पैकेट भोजन वितरित किया गया. इस दौरान  ‘आप’ कुम्हरार  विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष  सह आप की रसोई के  सदस्य सुयश कुमार ज्योति उर्फ राजा ने जानकारी दी की हमारा मकसद है की गरीबों को भोजन प्रदान किया जाये। जिससे इस महामारी की घडी में लोगो को भूखे पेट न सोना पडे, हालाँकि  इसके लिए सरकार भी कार्य कर रही है. सतीश कुमार ने बताया कि क्रोरोन की दूसरी लहर में ज्यादा ज्यादा से लोगो को सहायता देने के लिए प्रयासरत है। जिससे बेसहारा और असहाय लोगो को कुछ हद तक सुकून मिल सके। उन्होंने बताया कि आप की रसोई से जुड़े कार्यकर्ता लॉकडाउन की शुरुवात से ही लोगो के लिए भोजन का प्रबंध कर रहें हैं और हमारा प्रयास रहेगा कि 8 जून तक जरूरतमंद लोगो को भोजन उपलब्ध कराते रहेंगे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!