बिहार

आज पहला दिन नहाय-खाय के साथ छठ की शुरुआत

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): कोरोना संक्रमण पर आस्था भारी पड़ रहा है। इसका नजारा देखने को मिल रहा है, पटना सिटी के गाय घाट और कंगन घाट पर भले ही कोरोना को लेकर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं और छठव्रती की भीड़ कम है. फिर भी चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पर्व में श्रद्धालु कोरोना को ताख पर रख कर इस महापर्व को कर रहे है। आज पहला दिन नहाय खाय से शुरुआत हो गई है , छठ व्रती महिलाएं नहाय खाय को लेकर सुबह से ही गंगा घाटों पर स्नान कर पूजा करती नजर आ रही है , साथ मे पूजा सामग्री बनाने के लिए पीतल के पात्र में गंगा जल लेकर जा रहे है। इन्हें कोरोना से डर नही है कोरोना को छठ मैय्या भागा देगे। छठ व्रती 36 घण्टे का निर्जला उपवास रहकर छठ करेंगे।

Related posts

विकास आयुक्त पटना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा की

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

error: