बिहार

एम्स पटना में तीन लोगों कि कोरोना से मौत!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): एम्स में सोमवार को 3 मरीजों की मौत कोरोना इलाज के दौरान हो गई । इसके अलावा नए मरीजो में 18 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में सोमवार को नवादा के 26 वर्षीय सर्दुल कुमार, पटना कि 16 वर्षीय मुस्कान कुमारी जबकि नालंदा के 52 वर्षीय प्रवीण कि मौत कोरोना से हो गयी। जबकि 18 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। वही एम्स में सोमवार देर शाम तक कुल 73 मरीजों का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था ,जिसमे पटना के 12, गुरौल, जहानाबाद, उत्तर प्रदेष, वैषाली, राजस्थान के मरीज शामिल हैं ।

Related posts

बांकीपुर की जनता ने भाजपा पर फिर जताया भरोसा, विपक्ष की ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ बेनकाब : अजय आलोक

एनएमसीएच में शोध प्रस्तावों की वैज्ञानिक एवं नैतिक समीक्षा संपन्न, गुणवत्ता सुधार पर रहा जोर

भाजपा और प्रशांत किशोर में क्या संबंध रहे है इस बात को नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया की दोनों में अन्योनश्रय संबंध है : एजाज अहमद

error: