बिहार

नेहरू युवा केंद्र द्वारा निवेश शिक्षा संबंधी तीन दिवसीय कार्यशाला तलवाड़ा में 1 जून से 3 जून तक

नेहरू युवा केंद्र होशियारपुर ( खेल और युवा मंत्रालय भारत सरकार ) और निवेशक शिक्षा और संरक्षण कोष प्राधिकरण ( कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय भारत सरकार ) के द्वारा शिवि शिवाय वेलफेयर सोसायटी के सौजन्य से एस.डी. सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 1 जून से करवाया जा रहा है | इस विषय पर सोसायटी के पदाधिकारी गगन राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं और वर्तमान निवेश पर केंद्रित इस कार्यशाला का मूल उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा निवेश संबंधी जानकारी देना और युवाओं को इस संबंधी जागरूक करना है | राणा ने बताया कि अगर कोई इस कार्यशाला का हिस्सा बनाना चाहता है तो वो उनके सोसायटी हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी ले सकता है।
(7710132270)

Advertisements
Ad 1

नेहरू युवा केंद्र होशियारपुर के ज़िला युवा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला ने भिन्न—भिन्न स्थानों से विषय विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे जो निवेशकीय शिक्षा और
संरक्षण संबंधित विभिन्न पर विस्तार सहित चर्चा करेंगे | उन्होंने युवाओं को अपील हुए करते हुए कहा कि युवाओं को ऐसी कार्यशालो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए | इस कार्यशाला में 80 से अधिक युवा लड़के लड़कियां भाग लेंगे।

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: