नालंदा, राकेश नालंदा, बिहार शरीफ स्थित परिषदन सभागार में राज्यसभा सांसद सह चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम सिंह चंद्रवंशी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर आगामी 22 सितंबर को पटना स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल सभागार में चंद्रवंशी चेतना मंच का 25 वां स्थापना दिवस समारोह के मौके पर चंद्रवंशी ललकार सम्मेलन के आयोजन को लेकर नालंदा जिले के चंद्रवंशी समाज के लोगों को सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित किया इस मौके पर राज्यसभा सांसद सह चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि कई जिलों के भ्रमण के बाद आज नालंदा जिला आए हैं उन्होंने चंद्रवंशियों को ललकारते हुए कहा कि तुम्हारा इतिहास गौरवशाली है
इस गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करना एवं पूर्णावर्ती करने के लिए चंद्रवंशियों को राजनीतिक एकता की जरूरत है शिक्षा के बाद अगर किसी चीज की महत्ता है तो वह राजनीति तो राजनीतिक सशक्तिकरण इस सम्मेलन का उद्देश्य है उन्होंने कहा कि हमने नारा दिया है चंद्रवंशी नौजवानों को शर्ट फेंका कुर्ता पहनो राजनीति पर कब्जा जमाओ उन्होंने कहा कि चंद्रवंशी चेतना मंच के माध्यम से चंद्रवंशी नौजवानों को कहा की शक्ति दिखाओ अधिकार पाओ उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि चंद्रवंशी समाज फिर से ऐकल नेतृत्व में समाज को संगठित करें और चंद्रवंशियों को संगठित करने के लिए ही आगामी 22 सितंबर को चंद्रवंशी चेतना मंच सह चंद्रवंशी ललकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है
जिसमें नालंदा जिले के चंद्रवंशी भाइयों को आज संगठन की ओर से हम उन्हें सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित करने नालंदा आए हैं इस अवसर पर कई चंद्रवंशी समाज के लोगों ने चंद्रवंशी चेतना मंच के विभिन्न पदों पर सदस्यता ग्रहण किया इस मौके पर प्रदेश महामंत्री पप्पू कुमार चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार चंद्रवंशी नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष वीरू चंद्रवंशी मीडिया प्रभारी अध्यक्ष रंजीत कुमार चंद्रवंशी राजीव रंजन जॉनी चन्द्रवंशी प्रवीण चन्द्रवंशी सीतल चन्द्रवंशी राकेश चन्द्रवंशी बंटी चन्द्रवंशी, अमित चन्द्रवंशी सुनील चन्द्रवंशी पप्पू चन्द्रवंशी दर्जनों लोग सामिल थे ।
