उत्तरप्रदेशक्राइम

कोटेदार के घर चोरों ने खंगाला, नकदी समेत गहने पर किया हाथ साफ

IMG 20210711 WA0012

बलिया(संजय कुमार तिवारी): गड़वार थाना क्षेत्र के सरभारी कला गांव में शुक्रवार की रात चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखो रुपए के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।जानकारी के अनुसार सरभारी कला गांव निवासी कोटेदार राधेश्याम पाण्डेय का परिवार शुक्रवार रात में खाना खाकर सो गया। इसी बीच चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की इस घटना के समय दुसरे कमरे में सो रहे परिजनों के कमरों को बाहर से बन्द कर दिया लेकिन कमरे में सो रहे परिजनों को इसकी भनक तक नही लगी। रात में राधेश्याम की पत्नी शौच के लिए जगी तो देखा कि कमरे की सिटकनी बाहर से बन्द है। तत्काल फोन से इसकी सुचना दुसरे कमरे में सो रहे अपने पति को दी। लेकिन उनके भी कमरे को चोरो ने बाहर से बन्द कर दिया था। राधेश्याम ने फोन से ही इसकी सुचना पड़ोस में अपने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने घर के दरवाजे को खोला और दुसरे कमरे में गए तो आलमारी व बक्से टूटे पड़े थे और गहने तथा नकदी गायब थे। तत्काल इसकी सुचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। राधेश्याम पाण्डेय ने बताया कि चोरो ने सोने की नथिया, मंगलसूत्र, अंगुठी, सिकड़ी, सोने की चुड़ी, पायजेब सहित एक लाख रुपए नकदी उठा ले गए।

Related posts

घर में अकेला पाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

कपड़े के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग

भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस गन्ने से भरे ट्राले से टकराई, चार लोगों की मौत!