बिहार

खाद को लेकर मचा है हाहाकार उड़ रही है, कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय में खाद को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।किसानों की भारी भीड़ खाद दुकानों पर सुबह सवेरे से उमड़ पड़ती है।

Advertisements
Ad 1

आज शनिवार को प्रखंड मुख्यालय से महज 50 मीटर पर अवस्थित चौधरी ट्रेडर्स नामक खाद दुकान पर सुबह सवेरे से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी,जिसमें बिना मास्क लगाए कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ती साफ दिख रही थी। लोग एक-दूसरे के इतने करीब थे कि यदि इनमें एक भी व्यक्ति कोरोना पीड़ित हुआ तो स्थिति कितनी भयावह होगी।
बताते चलें कि पिछले दिनों भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पुलिस को हवाई फायर भी करनी पड़ी थी । यही स्थिति करीब करीब प्रखंड क्षेत्र के सभी खाद दुकानों का है।

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

error: