बिहार

कुपोषण के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत

फुलवारी शरीफ़, (न्यूज़ क्राइम 24) एडवांस रिसर्च सेंटर, पटना द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (०१ सितम्बर से ०७ सितम्बर) के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन नयाचक, रामकृष्णा नगर, पटना में किया गया. इस कार्यक्रम का उदघाटन संस्थान की अध्यक्षया प्रियंका द्वारा किया गया. उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं के लिए पोषण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा जब तक स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर ऊपर नहीं उठेगा, तब तक विकसित भारत-४७ का संकल्प पूरा नहीं हो सकेगा.मुख्य वक्ता प्रोफेसर विजय ने कहा की दक्षिण एशिया में भारत की स्थिति कुपोषण के मामले में सबसे खराब है. कुपोषण के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है.जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं, छात्राओं एवं गर्भवती माताओं की भागीदारी के लिये संस्थान की सराहना की.

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में बताया गया की कुपोषण के मामले में भारत के पड़ोसी देश नेपाल एवं बांग्लादेश की स्थिति हमसे बेहतर है। संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों में कम वजन एवं कम वजन वाले बच्चों के मामले में भारत का विश्व में प्रथम स्थान है. महिलाओं में एनिमिया के मामले में भारत दक्षिण एशिया में पहले स्थान पर है. संस्थान की सचिव प्रभा देवी कार्यक्रम में आये वक्ताओं, महिलाओं, छात्राओं एवं अन्य श्रोताओं का स्वागत किया जबकि कोषाध्यक्ष रिंकू देवी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: